February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट में घायल युवती की हालत बिगड़ी

काशीपुर। मारपीट की शिकार एक युवती की हालत घटना के 2 दिन बाद अचानक बिगड़ गई। उसे नाजुक हालत में राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व 25 तारीऽ की सुबह कुंडा थाना अंतर्गत कुंडा गांव निवासी सुंदर लाल का गांव के ही सुनील कुमार सोमपाल अरविंद आदि से विवाद हो गया। मामले में इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। लाठी डंडे चले तो सुंदरलाल की 20 वर्षीय पुत्री वंदना को गंभीर चोटें आई तो वहीं दूसरे पक्ष के सुनील को लहूलुहान हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *