Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पहुंची सीबीआई टीम

नई दिल्ली;उद ब्यूरोद्ध। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह सीबीआई टीम जांच के लिये पहुंची। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के सरकारी आवास ;ए विंग दिल्ली सचिवालयद्ध पहुंची है। सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुत्तफ अरवा गोपी कृष्ण के घर पर भी सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। सिसोदिया ने लिखा सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टðर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्य कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है, उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश नंबर वन नहीं बन पाया है। हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए, लेकिन कुछ निकला नहीं। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता। ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के काम से परेशान हैं। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंात्री और शिक्षा मंात्री को पकड़ा है, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य के काम रोके जा सकें। हम दोनों पर आरोप झूठे हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कहने पर यह सीबीआई जांच शुरू की गई है। मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट में कहा गया था कि नई नीति के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में सीधे मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया था। यह रिपोर्ट स्ळ को सौंपी गई थी। दिल्ली के मुख्यमंात्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार में दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *