Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में कल निकलेगी जन्माष्टमी की शोभा यात्रा

रूद्रपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कल शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। बता दें कोविड के चलते पिछले दो वर्षों से शोभा यात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस बार शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। श्री सनातन धर्म युवा मंच के अध्यक्ष विजय विरमानी एवं महामंत्री चिराग कालरा ने बताया कि शोभा यात्रा कल बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पांच मंदिर से शाम 4 बजे शुरू होकर गल्ला मंडी से इंदिरा चौक,डीडी चौक होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचेगी। इस बार शोभा यात्रा में लगभग 20 से अधिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र होंगी। उन्होंने सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया है। कालरा ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म युवा मंच एवं श्री अग्रवाल युवा मंच संयुक्त रूप से शोभा यात्रा निकालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *