Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों ने पति पत्नी और बेटी पर सरेआम किया हमला

रंजिशन किया हमला, रॉड से सिर फोड़ा
रूद्रपुर। रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जब पत्नी और बेटी बचाने के लिए आयी तो उन्हें भी हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। घायल को गंभीर हालत में 108 की मदद से उपचार के लिए लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर छह भूतबगला निवासी अजीम खान पुत्र रईस खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 9 अगस्त को मोहल्ले से ताजिया निकालने के दौरान निसार उर्फ बाबू एवं परवेज कुरैशी उर्फ साबिर कुरैशी ने एफ हफ्ते के अन्दर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने कहा कि 13 अगस्त को जब वह धमकी की जानकारी निसार के परिजनों को देने के लिए गया तो निसार के परिजन मौजूद थे। जिन्हें धमकी की जानकारी दी गयी। जैसे ही उनके घर से बाहर निकला तभी पीछे से परवेज कुरैशी उर्फ साबिर एवं निसार उर्फ बाबू,फैजाल, दिलशाद, सोनू आदि लोगों ने लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब पुत्री सोफिया व पत्नी शबाना खान बचाने के लिए आये तो परवेज कुरैशी ने पुत्री के साथ बदलसूकी की और पुत्री एवं पत्नी को भी पीटना शुरू कर दिया। जब पुत्री को बचाना चाहा तो परवेज कुरैशी व फैजान ने मिलकर दोनो हाथ पकड़ लिए तभी निसार ने जान से मारने की नियत से सिर पर राँड मार दी जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। उक्त लोग उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गये। 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से उसे जला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पुत्री का भी उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच श्ुारू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *