Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

 ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

रूद्रपुर/काशीपुर। रूद्रप्रपुर के सिंह कालोनी क्षेत्र में संपर्क क्रांति की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि काशीपुर में एक अज्ञात युवक टेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी रूद्रपुर निवासी 20 वर्षीय शंकर रविवार रात सिंह कॉलोनी स्थित थापर मिल रेलवे क्रासिंग से होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच वह दिल्ली से लालकुआं की ओर आ रही संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा कि ट्रेन से किसी के टकराने का एहसास ट्रैन चालक को भी हो गया था। जिसकी सूचना उसने गेट कीपर को सिग्नल देकर दी थी। जिसके बाद ही काठगोदाम से देहरादून जाने वाली ट्रैन को घटना स्थल से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान टेªन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। काशीपुर- वार्ड नंबर 40 के पार्षद रवि प्रजापति ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि कचनाल गाजी गîक्का कॉलोनी में रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की एक हाथ पर ओम गुदा पाया गया। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई होगी। पुलिस की पड़ताल में मृतक के अंडरवियर पर सत्यम लिखा भी पाया गया। घटनास्थल के आसपास से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए उसे पीएम हाउस में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *