Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस भी खा गई गच्चा..ट्रक की बाॅडी में मोडिफाई कर ले जा रहे 230 पेटी शराब बरामद, चालक फरार

केलाखेड़ा। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बीती रात्रि केलाखेड़ा में चेकिंग के दौरान एलपी ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त की। तस्करों ने शराब के ट्रक में बड़े सुनियोजित ढंग से ट्रक की बाॅडी में अंदर एक रूम टाइप व नीचे फर्श पर एंगल लगाकर शराब की पेटियां भर दी जाती थी तथा उसके ऊपर फिर से एक लोहे के पटले लगाकर पूर्ण रूप से फर्श बना दिया जाता था जिससे कि देखने वालों को गाड़ी खाली नजर आए एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई की गाड़ी खाली है इसमें कुछ नहीं है परंतु थाना अध्यक्ष भुवन चंद जोशी की नजर से तस्करों की यह चालाकी बच नहीं पाई गहनता से तलाशी लेने पर सारा राज खुल गया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 15लाख रूपये आंकी गयी है। केला खेड़ा थाना प्रांगण में पत्रकार वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बीती रात्रि चेकिंग के दौरान एक ट्रक बिना नंबर के अंदर 230 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की जिसमें 102 पेटी मेक डाॅवल नंबर वन बोतल 20 पेटी राॅयलस्टाॅक पव्वे,चालीस पेटी 8 पी एम पव्वे 29 पेटी मेक डाॅल नंबर वन हाफ 39 पेटी मेक डावल नंबर वन पव्वे कुल 230 पेटी बरामद की तथा मौके से दो अभियुत्तफ गण हरीश जोशी पुत्र पदमा दत्त जोशी निवासी जयतो ली तहसील व थाना चंपावत जिला चंपावत दूसरा अभियुत्तफ फूल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी महेशपुरा थाना बाजपुर को मौके से गिरफ्रतार कर लिया तथा वाहन चालक नाम पता अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रक व शराब को कब्जे में लेकर धारा 60/ 72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *