Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा भाजपा में शामिल

हल्द्वानी। क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री सुमित्रा प्रसाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुमित्रा प्रसाद का कहना है कि भाजपा की एकमात्र पार्टी है जो राज्य का विकास कर सकती है। सुमित्रा प्रसाद वर्तमान समय में प्रेमपुर लोशज्ञानी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। इस दौरान सुमित्रा के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा। जिलाध्यक्ष श्री बिष्ट ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *