Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को किया नमन

रूद्रपुर/नानकमत्ता। जलियावाला बाग काण्ड ;अमृृतसरद्ध के प्रत्यक्षदर्शी क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया तथा उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यत्तफ की गई।इस अवसर पर आज कलक्टेªट में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, जयभारत सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की देशभत्तिफ प्रेरणादायक है, जिन्होंने जलियावाला बागकाण्ड के दोषी जनरल ओ डायर को इग्लैण्ड जाकर भरी सभा में अंधाधुन्ध गोलिया बरसाकर मौत के घाट उतार कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होने कहा कि हमे अपने कार्यों के प्रति लगन व सच्ची निष्ठा होनी चाहिए यहि उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अथाह देशभत्तिफ भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबकों सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे सैकडों अमर शहीदों के जीवन गाथाओं व कुर्बानियों को आत्मसात करना चाहिये जिनके कठोर संघर्ष एवं बलिदान से आज हमको स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ हैै। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। नानकमत्ता-श्री गुरु नानक अकैडमी के प्रांगण में शहीद उधम सिंह की शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के बच्चों को शहीद उधम सिंह के इतिहास की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। भाजपा के पूर्व विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा ने शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए सभी से एकजुट होने का आ“वान किया। शहीद उधम सिंह ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी है। हमें अपने जीवन से देशभत्तिफ की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर एकेडमी की एमडी हैप्पी मैडम, पूर्व विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, एकेडमी की प्रिंसिपल मीनाक्षी प्रभाकर, प्रमोद अग्रवाल राजेंद्र गोस्वामी, विशाल गोयल, गौरव वर्मा,नवनीत कौर , सुखबीर राठौर, सुखविंदर सिंह , रेखा गंगवार, चमन गुप्ता, विक्की बिष्टआदि उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *