Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है। महेन्द्र भट्ट 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे हैं। इसके अलावा 1994 से 1998 तक एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग रहे हैं। इसके अलावा वह पूर्व में भाजयुमो प्रदेश सचिव, भाजयुमो प्रदेश महासचिव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, हिमांचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव, गढ़वाल संयोजक, भाजपा प्रदेश सचिव,आदि दायित्व भी संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने महेन्द्र भट्ट को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *