Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जीएसटी सर्वे के खिलाफ गरजे व्यापारी: रूद्रपुर में काले झण्डे के साथ प्रदर्शन

रूद्रपुर/हल्द्वानी। जीएसटी सर्वे का विरोध मुखर होता जा रहा है। रूद्रपुर में आज व्यापारियों ने काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जबकि हल्द्वानी में जीएसटी विभाग का पुतला फूंका गया। जीएसटी सर्वे के खिलाफ व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में रूद्रपुर के दर्जनों व्यापारी विधवानी मार्केट में एकत्र हुए। काली पट्टी बांधे व्यापारियों ने काले झण्डे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे को व्यापारी विरोधी बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार व्यापारियों के सब्र का इम्तिहान न लें। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारी चोर नहीं है। टैक्स देता है। उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बाजार बंद किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मण्डल महामंत्री हरीश अरोरा, मनोज छाबड़ा, राजकुमार सीकरी,विजय फुटेला, पंकज सुखीजा, डायमण्ड, जोमी चाण्डा, प्रांजल गावा, राजू कुमार, राजू भुसरी,हिमांशु मिड्डा,बलविंदर सिंह बल्लू, समेत तमाम व्यापारी थे।
गदरपुर। जीएसटी विभाग के सर्वे बंद करवाये जाने के विरोध में व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा सरकार एवं प्रशासन का काले फीते बांधकर और काले झंडे लहराते हुए पुतला फूंक कर आक्रोश जताया प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी एवं नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारी मुख्य मार्ग पर मनिहारी गली के पास एकत्र हुए जहां पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने प्रशासन शासन प्रशासन एवं जीएसटी विभाग के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भुîóी ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का जीएटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग सरकार का हर कदम पर साथ देता आया है। लेकिन आज टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारी को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्स में हेरा-फेरी करने वाली फर्म को विभाग अपने कार्यालय से नोटिस जारी करे क्योंकि विभाग के पास पूरी जानकारी उपलब्ध होती है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि विभागीय अधिकारी बाजारों में व्यापारियों को सर्वे के नाम पर प्रताड़ित कर रहे है जिस का संगठन पुरजोर विरोध कर रहा है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि विभागीय सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाये अन्यथा व्यापारी वर्ग द्वारा वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार भुîóी, प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नागपाल ,युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा संजीव अरोड़ा,राकेश बटला,प्रदीप भुîóी आदि सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *