Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खूनी संघर्ष के मामले में बाईस लोगों पर केस, दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। जमीनी विवाद को लेकर रायपुर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 12 बोर की दो अवैध बंदूकें और लाठी डण्डे बरामद किये हैं। पुलिस के मुाबिक रायपुर निवासी हरपाल सिंह पुत्र लखवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 1983 मंे उसके दादा लक्ष्मण सिंह पुत्र लाभ सिंह ने सुहावा सिंह पुत्र लटकन सिंह निवासी रायपुर, से जमीन क्रय की थी। जिस पर उसके परिवार का कब्जा चला आ रहा है। जमीन पर 120 पोपलर के करीब 12 वर्ष पुराने पेड़लगे है। बताया कि 26जुलाई की सुबह उसके चाचा राजेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह एवं चचेरा भाई सुखचौन सिंह,वीरेन्द्र सिंह उर्फ रोहित सिंह भूमि की जुताई के लिए खेत पर गये थे। आरोप है कि तभी धन सिंह, जंगीर सिंह,सुरजीत सिंह,मलकीत सिंह,कुलवन्त सिंह,स्व. सुहावा सिंह,बलविन्दर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र धन सिंह,छिन्दर सिंह,मुख्त्यार सिंह,जसपाल सिंह उर्फ पालू पुत्र जंगीर सिंह,रेशमा कौर पत्नी जंगीर सिंह,लखविन्दर सिंहपुत्र शमशेर सिंह,सीमा कौर पत्नी बलविन्दर सिंह,सीमा कौर पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू,अमरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह,सुरेन्द्र कौर पत्नी मलकीत सिंह, अमरजीत कौर पत्नी कुलवन्त सिंह कविता पत्नी छिन्दर सिंह,सुखचौन सिंह पुत्र मलकीत सिंह,राजेन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, जसवन्त कौर पत्नी सुरेन्द्र सिंह वहां पहंुचे। आरोप है कि सभी लोग हाथों में तमंचे,धारदार हथियार और महिलाएं डंडे लिये थे। उत्तफ लोगो ने चाचा व चचेरे भाईयों को जान से मारने के इरादे से उनको निशाना बनाकर बंदूक से फायर करने लगे। किसी तरह ट्रैक्टर की आड़ जान बचाने का प्रयास किया,लेकिन ये लोग हत्या ही करना चाहते थे। बीच पास के ही खेत मे पानी लगाने आये विक्रम सिंह,करनजीत सिंह,अमनजीत सिंह निवासी ंिबंदुखेड़ा ने उत्तफ लोगो का समझाने का प्रयास किया,बंदूक से फायर कर दिया। राजेन्द्र सिंह, सुखचैन सिंह,मनजीत सिंह, वीरेन्द्र सिंह उर्फ राहित, विक्रम सिंह, करनजीत सिंह, अमनजीत सिंह को गोली लगने से घायल हो गये। वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिये। बाद में जान से मारने और घर से उठाने की धमकी देते हुये हथियार में हवा में लहराते हुए. फरार हो गये। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकप्रा दर्ज कर लिया है। फिलहाल छिन्दर सिंह और लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 12 बोर की दो बंदूकें और लाठी डण्डे बरामद किये गये हैं। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। सीओ सिटी अभय सिंह ने कहा कि फायरिंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *