Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

हरिद्वार। अवैध संबंधों के संदेह में पति ने घर में सो रही पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और ख्ुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्रतार कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक खनपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी कनख्ल थाना क्षेत्र के जमाल पुर गांव निवासी सुशीला के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर सो रही पत्नी को पति ने चुन्नी से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और सुबह होने पर वह ख्ुद खनपुर थाने पहुंच गया। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया तथा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।बताया गया है कि मृतका की बबलू के साथ दूसरी शादी थी। उनके 10 व 12 वर्ष के दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सुशील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बबलू के ख्लिाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *