Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

रूद्रपुर । एसओजी टीम ने 1.83किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ब्लाक तिराहे से ब्लाक रोड पर 2 सन्दिग्ध व्यत्तिफयों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1 किलो 83 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम नाम शोहेल पुत्र शब्बीर निवासी कस्बा व थाना सिरौली जनपद बरेली और विकास मसीह पुत्र शमसून मसीह निवासी कमालपुर थाना अलीगंज बरेली बताया। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध अफीम सुनील निवासी फतेहगंज जनपद बरेली की होने की बात कबूली की। पकड़ने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह, एसओजीप्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक ललित बिष्ट, कांस्टेबल गणेश पाण्डे, गोकुल टम्टा, ललित कुमार, पंकज बिनवाल आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *