February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

280 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पांच तस्कर दबोचे

सितारगंज। पुलिस ने 280 पेटी हरियाणा, पंजाब ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर पांच तस्करो को दबोच लिया है। पुलिस आरोपियो के िऽलाफ  मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। तस्करो के कब्जे से दो लग्जरी कारें भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि तस्कर होटलों, विवाह समारोह में हरियाणा ब्रांड की शराब तस्करी करते थे। देर रात मुऽबिर की सूचना पर पुलिस ने सरकड़ा गाँव में एक कार में 35 पेटी शराब , लौका गाँव से एक कार में 5 पेटी व लौका गाँव स्थित एक गोदाम में 240 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस गिरफ्रतार आरोपियों से अभी और पूछताछ में लगी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तफ़ आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से शराब की तस्करी में लगे हुये थे। जिसमें पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्रतार आरोपियों में  सुरेश वीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सकरस बहेड़ी बरेली, संजीव पुत्र रघु सिंह रूपपुर बहेड़ी बरेली, गुरुप्रताप सिंह पुत्र हरवंश सिंह ग्राम बलहरा अमरिया पीलीभीत, कुलदीप सिंह पुत्र गुरबेज सिंह सरकड़ा सितारगंज, सुऽमन सिंह पुत्र कुलजीत सिंह निवासी लौका सितारगंज आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *