February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी की पत्नी पहली बार कल पहुंचेंगी रूद्रपुर

देहरादून/रूद्रपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती यशोदाबेन कल उत्तराखंड के यूएसनगर जनपद में पहुंच रही है। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी कल सायं शुक्रवार को रम्पुरा स्थित भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ललित राठौर के निवास पर परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचेगी। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक ललित राठौर ने बताया कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत कन्या को जन्म देने वाली माताओं और कन्याओं को सम्मानित करेंगी। साथ ही समाज में फैली नशे की प्रवृति, कन्या भ्रूण हत्या आदि को समाज हित में रोकने की अपील करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानकचंद राठौर मौजूद रहेंंगे। ललित राठौर ने समाजसेवियों से श्रीमति जशोदा बेन मोदी के उत्तराखण्ड में प्रथम बार आगमन पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *