Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नवनियुक्त मण्डी अध्यक्ष के के दास ने संभाला कार्यभार

रुद्रपुर। मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष केके दास ने आज पूजा अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण के मौके पर आयोजित समारोह में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा समेत तमाम भाजपाईयों ने केके दास का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को अंजाम दिया है और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है ।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विकास कार्यों को तवज्जो दे रहे हैं । जबकि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केके दास को मण्डी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर बंगाली समाज के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि केके दास के मंडी समिति अध्यक्ष बनने से किसानों को लाभ मिलेगा। विधायक ठुकराल ने केके दास को बधाई दी और उनके मनोनयन पर सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां आम जनता के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाता है। केके दास ने संगठन अध्यक्ष होने के साथ-साथ सामाजिक कार्य किया है आज उन्हीं का परिणाम है कि सरकार ने उन्हें मंडी समिति अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस असर पर नवनियुक्त मण्डी अध्यक्ष के के दास ने कहा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। इस मौके पर के के दास की धर्मपत्नी आलो दास पुत्र राकेश दास, सीमा, कविता, सुनील राय, वन विभाग निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता, तरूण दत्ता, सुरेश कोली, चन्द्रसेन कोली,राकेश सिंह, राजू शाह, राम प्रकाश गुप्ता, ललित मिगलानी हिमांशी धाुराना, राजू मिîóा,भारत भूषण चुघ,,बबलू, शिवम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *