Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

हल्द्वानी।भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज भाजपा में शामिल हो गए। राम सिंह कैड़ा को आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सदस्ता दिलाई। उनके साथ अनिल बूलनी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल ही दिल्ली पहुंच चुके थे। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्दलीय प्रीतम सिंह पंवार को पार्टी में शामिल करा चुकी है। कैड़ा 2017 से पहले कांग्रेसी हुआ करते थे। 2012 के चुनाव में राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर भीमताल से विधायक का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए। 2017 में उन्होंने पार्टी से दोबारा टिकट मांगा। लेकिन उनकी जगह भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए दान सिंह भंडारी को टिकट थमा दिया गया। नाराज कैड़ा ने बगावती तेवर दिखा निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। लंबे समय से उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। लेकिन, अब वो भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हाल में गढ़वाल से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने राजकुमार ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं, अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा से जुडने पर चुनाव छह महीने पहले कांग्रेस भी असमंजस में नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *