Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल ऋषिकेश पहुंचेंगे पीएम मोदी,मुख्यमंत्री धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखण्ड आयेंगे।उनका मिनट- टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी कल 10 बजकर 50 मिनट पर ऋषिकेश हैलीपैड पहुंचेंगे। ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स ऋषिकेश पहुंचेंगे और आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। 12 बजकर 15 मिनट पर एमआई-17 हेलीकाॅप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कार्य क्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के प्रोटो काॅल के अनुरूप व्यवस्था चेक कर ली जाएं और कोविड प्रोटकाॅल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव सूचना पंकज पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *