Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

2022 के चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी : मदन कौशिक

रूद्रपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी इसके लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट गया है। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। पार्टी चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट गयी है। सभी मोर्चो की कार्यसमितियां दस अक्टूबर से पूरी होनी है। चुनाव की दृष्टि से अगले महीने कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। चुनाव को लेकर पार्टी ने आगामी दिसंबर तक के कार्यक्रम तय कर लिये हैं। चुनाव के लिए पूरी पार्टी ताकत के साथ खड़ी है। आज वातावरण भाजपा के पक्ष में है। 2017 से बड़ी विजय प्राप्त करने का जो लक्ष्य रखा है हर कार्यकर्ता उस लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। किसानों के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रबि( है। फसलों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना से अधिक घोषित किया गया है। पांच एकड़ तक की भूमि वालों को छह हजार रूपये दिये जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट आवंटित किया गया है। जो कि 2 लाख 11 हजार 994 करोड़ है। जो लोग किसानों के नाम पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं वह आंकड़ों को जरूर देखें कि मोदी सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है। सरकार ने पांच लाख से अधिक किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर )ण दिया है। आर्गेनिक खेती के लिए किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने जो एमएसपी जारी की है उसमें गेहूं में 50 रूपये, जौ में 75 रूपये, चने में 25 रूपये, मसूर में 300 रूपये और सरसों पर 225 रूपये की वृ(ि की है। लगभग दो गुना एमएसपी में बढ़ोत्तरी हुई है। यह एमएसपी को लेकर हो हल्ला करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है। सरकार किसानों को विश्वास में लेकर काम कर रही है। किसानों के हितों में सरकार आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने काह कि किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर किसान के घर में पहुंचकर किसानों के हित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देने की जिम्मेवारी दी गयी है। कौशिक ने कहा कि किसानों के नाम पर कुछ तथाकथित लोग आंदोलन चला रहे हैं और वातावरण खराब कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत बंद किसानों का नहीं राजनैतिक दलों का था। ऐसे लोगों को बेनकाब किया जायेगा जो किसानों के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। इससे पूर्व मदन कौशिक ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति बनायी गयी। कार्य समिति की बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *