Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब के ठेके में ग्राहकों को दिए जा रहे 10 रुपये के नकली नोट पकड़े

हल्द्वानी । मंगल पड़ाव चैकी पुलिस ने देसी शराब के ठेके में शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों को दिए जा रहे नकली नोट पकड़े। पुलिस ने 10 रुपये के नकली नोट पकड़े है जो करीब 220 रुपये हैं। बताया जा रहा हैं इस संबंध में पुलिस ने नोट जब्त कर अपने कब्जे में ले लिये हैं। देसी भट्टी में काम करने वाले कर्मचारी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शराब भट्टी के मालिक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिये चैकी बुलाया है। पहले भी इस भट्टी में 10 और 20 रुपये के छोटे नोट ग्राहकों के साथ चलाए जा चुके हैं। पिफलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। बताया जाता है कि शराब भट्टी के मालिक की हल्द्वानी में दो जगह और भी शराब की दुकानें हैं। मंगल पड़ाव चैकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऽिलापफ कार्रवाई होगी। सेल्समैन से पूछताछ चल रही है और ठेका स्वामी सचिन को भी पूछताछ के लिए चैकी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *