Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक और फार्मोसिस्ट की मौत

हल्द्वानी । रामपुर रोड नेक्सा शोरूम के पास बीती रात्रि एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बिड़ला स्कूल के शिक्षक और फार्मासिस्ट की मौत हो गई। हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था जबकि मौके से फरार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीती रात्रि करीब साढ़े नौ बजे रामपुर रोड सि(ार्थ इन्क्लेव निवासी नितिन शर्मा ;43द्ध पुत्र हरी प्रकाश शर्मा और बागेश्वर के सेल्टा जोशीखोलान गरूड़ निवासी सौरभ जोशी 25 एक ही स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर से जा रहा एक 10 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार नितिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया गया। टीपीनगर चैकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सौरभ जोशी को एसटीएच पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सौरभ ने डी फार्मा किया था जो नितिन के घर पर ही किराये पर रहता था। नितिन शर्मा हल्द्वानी के बिड़ला स्कूल में कंप्यूटर साइंस के शिक्षक थे। नितिन की पत्नी दीप्ति भी जस गोविंद स्कूल में शिक्षिका हैं। नितिन करीब एक साल पहले ही नये घर में शिफ्ट हुए थे। दोनों बाजार सामान की खरीदारी करने आए थे। हादसे में घर में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *