Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता दरबार साहिब में की खुशहाली की अरदास

नानकमत्ता(दर्पण संवाददाता)। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की पवित्र नगरी में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्रिटूनेंट जनरल गुरमीत सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दोनों अतिथियों को गुरुद्वारा साहिब का स्मृति चिन्ह एवं सरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ गुरु नानक एकेडमी के क्रीड़ा मैदान में हेलीपैड से उतरे। क्षेत्रीय विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल को गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयी। महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से श्री गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के दरबार साहब में पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा साहिब का स्मृति चिन्ह, शाल, तलवार,शाल ओढ़ाकर एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पंजा साहिब के दर्शन भी किए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से महामहिम राज्यपाल को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की इतिहास और गुरुद्वारा साहिब में हो रहे सौंदर्यीकरण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंजा साहिब की परिक्रमा भी की। गुरुद्वारा छेवी पातशाही, पवित्र सरोवर के दर्शन भी किए।

महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजा साहिब में झाड़ू की सेवा भी की। गुरुद्वारा लंगर हाॅल में आम संगत की तरह श्रद्धालुओं के बर्तन भी साफ किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा लंगर हाॅल में आम संगत की तरह नीचे बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। नानकमत्ता में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल,किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता के विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, राजपाल सिंह, गौरव वर्मा, राजन चैहान, उमेश अग्रवाल, कमेटी के सदस्य। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, धन्ना सिंह, हरभाग सिंह, प्रीतम सिंह चावला, निशान सिंह, जरनैल सिंह, प्रगट सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह राणा,रिषपाल सिंह आदि सेवादार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *