February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल्पगंगा नदी में में गिरी पिकप, तीन लापता,छह घायल

चमोली। जोशीमठ के हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के पास पिकअप वाहन कल्पगंगा नदी में जा गिरा। इससे तीन लोग लापता हो गए। वहीं, हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया है। यह पिकअप वाहन संख्या यूके 11 सीए 1068 उर्गम से हेलंग आ रहा था। जल विद्युत परियोजना के पास अनियंत्रित होकर कल्पगंगा किनारे गिर गया। इससे तीन लोग नदी के उफान में बह गए। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही आइटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को ऽाई से निकालने के बाद वे लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। वाहन में सवार सभी लोग हेलंग के ग्राम अरोसी के निवासी थे। लापता लोगों में सतेश्वरी देवी (35 वर्ष) पत्नी गुलाल सिंह, अंजनी देवी (38 वर्ष) पत्नी बिरेंद्र सिंह, सुभाष ( 35 वर्ष) पुत्र बचन सिंह हैं। घायलों में वाहन चालक त्रिलोक सिंह (30 वर्ष) पुत्र पान सिंह, उमा देवी (40 वर्ष) पत्नी भरत सिंह, सावित्री देवी (32 वर्ष) पत्नी धर्म सिंह, नंदा सिंह (22 वर्ष) पुत्र नैन सिंह, हर्षवर्धन ( 36 वर्ष) पुत्र मेहरबान सिंह, दुर्गा देवी (40 वर्ष) पत्नी गुडवीर सिंह हैं। सभी घायलों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *