February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संवैधानिक संकट की स्थिति पर इस्तीफा देना उचित समझाः तीरथ

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे सीएम ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री सुबोध उनियाल अरविंद पांडे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मंत्री, बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा नेता मंत्री व विधायक मौजूद रहे।  बता दें कि 9 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत सीएम बने थे और उन्हें मुख्यमंत्री पद से 2 जुलाई 2021 को इस्तीफा देना पड़ गया। तीरथ सिंह रावत सरकार में करीब 113 दिन सीएम रहे। उत्तराखड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि उपचुनाव को लेकर संवैधानिक कारणों के चलते उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार जताया। तीरथ सिंह रावत ने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को त्यागपत्र सौंपने के बाद बीजापुर अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी इस्तीफा देकर आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151 और संविधान की धारा 164 के चलते संवैधानिक संकट की स्थिति थी। इसे देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें समय-समय पर एमएलसी, विधायक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद और फिर मुख्यमंत्री तक के दायित्व दिए। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नîóा, गृह मंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया। पूर्व में विधानसभा की सल्ट सीट से उपचुनाव न लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तब वे कोरोना संक्रमण की चपेट में थे। परिणामस्वरूप उनके पास समय नहीं था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। आयोग ने निर्णय लिया है कि कोविड की परिस्थितियों को देऽते हुए चुनाव नहीं कराए जा सकते। इस संवैधानिक संस्था ने जो निर्णय लिया, उसी के अनुरूप मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *