February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

रामनगर।मंगलवार की सुबह ग्राम पीरुमदारा के समीप स्थित रेलवे पटरी पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज भगवान सिंह महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए बताया कि मृतक अज्ञात महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है तथा महिला की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे शिनाख्त के लिए रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है तथा पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। चैकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार को हुई घटना पीरुमदारा में स्थित ध्यान ही पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे पटरी पर हुई है।दें कि रामनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। 1 सप्ताह पूर्व 15 जून को इसी गांव के मधुबन काॅलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की भी ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *