February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर-भिकियासैंण बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से एक की मौत

अल्मोड़ा। रामनगर-भिकियासैंण बदरीनाथ हाईवे पर कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में डेंटर की मौत हो गई। हादसे में मारा गया युवक मुरादाबाद का रहने वाला था। फलोलागंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ;उत्तर प्रदेशद्ध निवासी राशिद ;25द्ध पुत्र भूरा चैखुटिया में डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। मौसम साफ होने पर बीती सोमवार की शाम वह कार डीएल 2सीजे 3792 से अपने घर के लिए रवाना हुआ। राशिद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछोड़ से कछ पहले चरीक्यारी के चरीधार क्षेत्र में पहुंचा ही था कि वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, कार हाईवे से नीचे पलटती हुई खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण चालक मौके पर ही अचेत पड़ा रहा। अत्यधिक रक्तस्राव व अंदरूनी गहरी चोट पहुंचने से युवक ने दम तोड़ दिया। इधर दुर्घटना की सूचना पर भतरौजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद राहत व बचाव दल लेकर मौके पर पहुंचे। मगर काफी देर हो चुकी थी। व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय न होने से एक बा फिर एनएच प्रशासन की अनदेखी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *