Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत कटौती पर फूटा गुस्सा,व्यापारियों ने  विभागीय अधिकारियों को घेरा

रुद्रपुर । नगर में घंटों हो रही विद्युत कटौती के विरोध में आज व्यापारियों ने नवोदय विद्यालय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव कर विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ओर महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में आज तमाम व्यापारी विद्युत कटौती के खिलाफ नवोदय विद्यालय पावर हाउस पहुंचे उन्होंने उन्होंने घंटों हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की और मौके पर मौज्ूद अधिशासी अभियंताजे एसडीओ और जेई का घेराव कर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का कारोबार पहले ही चैपट है जिस दिन बाजार खुलता है उस दिन भी घंटों कटौती कर दी जाती है जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में भारी दिक्कत हो रही है। जुनेजा ने कहा कि पहले ही व्यापारी टूट चुका हे रही सही कसर बिजली विभाग निकाल रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही कटौती बन्द नही की गई तो व्यापारी अधिशासी अभियंता के कार्यालय में बेमियादी धरने पर बैठ जायेंगे। विरोध प्रदर्शन में मनीष गोस्वामी, अनिल रावत, सागर अरोरा, आकाश भुसरी, कपिल सचदेवा, पप्पू बाबा, जयप्रकाश गौतम, रवि सिडाना, कपिल सचदेवा, सोनू चावला, विक्की सिडाना आदि समेत तमाम व्यापारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *