Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में अधेड़ की निर्मम हत्या,अवैध सम्बंधों का विरोध करने पर हत्या की आशंका

काशीपुर । कुंडा थाना क्षेत्र में देर रात प्लाॅट पर सोए एक व्यक्ति की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गयी। पुलिस के अधिकारियों को जैसे ही सनसनीखेज घटना की खबर मिली अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष कुंडा अरविंद चैधरी समेत बड़ी तादाद में फोर्स मौके पर पहुंच गयी। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। चर्चा है कि अधेड़ की हत्या अवैध संबंधों के विरोध करने पर हुई है। मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर कुंडा पुलिस को देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कातिलों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम टीला थाना कुंडा निवासी चंद्रपाल ;45द्ध पुत्र सुमेर सिंह का गांव से बामुश्किल 100 मीटर की दूरी पर प्लाॅट है। जहां मवेशी पलते हैं। वह काफी समय से प्लाॅट पर ही सोया करता था। रोजाना की भांति गत सोमवार की रात लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद वह प्लाॅट पर सोने चला गया। सुबह लगभग 5 बजे जब परिजन प्लाॅट पर पहुंचे तो अधेड़ चारपाई पर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक उसकी सांसे चल रही थी। सनसनीखेज घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को मिलने पर एएसपी प्रमोद कुमार के अलावा थानाध्यक्ष अरविंद चैधरी समेत सभी चैकियों के चैकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गये। इस दौरान जरूरी पूछताछ के बाद अधेड़ को तत्काल राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में मृतक की कनपटी व सिर पर भारी बस्तु से प्रहार करने के गंभीर चोटों के निशान मिले। सुबह-सबेरे घटित घटना की खबर जैसे ही जंगल में आग की तरह फैली, मौके पर लोगों का मजमा लग गया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। सभी अविवाहित है। मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर संबंधित थाना पुलिस को देने पर पुलिस ने कातिलों के विरू( नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। मृतक चंद्रपाल तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों व परिजनों के मुताबिक मृतक के भाई की पत्नी के रिश्ते के भतीजे से पिछले काफी समय से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर मृतक ने कई बार विरोध जताया, लेकिन भाई-बहु की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। परिवार की इज्जत जब दांव पर लगने लगी तो हालिया मृतक चंद्रपाल ने दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए ऐसा करने से मना किया और यही अवैध संबंधों का विरोध करना उसके मौत की वजह बन गयी। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि देर रात प्रेमी युगल ने दबे पांव प्लाॅट पर पहुंचकर भारी वस्तु से कुचलकर चारपाई पर सोए चंद्रपाल को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बड़े बेटे सचिन द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *