Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी- जीप बेकाबू होकर पहाड़ से पलटी गिरने से एक की मौत चार घायल

टिहरी  जिले में रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही जीप  (यूके 07 टीए 3244)  पहाड़ से पत्थर गिरने से बेकाबू होकर पलट गई

जिसमें संचालक सहित कुल पांच लोग जीप में थे संचालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार नीलम धर्मपत्नी विजय प्रसाद अपने परिवार सहित थी जबकि इनकी दो पुत्रियां आरुषि उम्र (11)  अनुष्का उम्र (10)  को गंभीर चोट आई और एक पुत्र आरव उम्र (5) को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसा प्रात: 7:50 बजे हुआ था। अनुष्का और आरव गंभीर घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *