Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ मंदिर के बाहर देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलन सरकार को दी चेतावनी आखिर किस कारण ???

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है.

प्रदेश सरकार की ओर से गठित इस बोर्ड के खिलाफ तीर्थ स्थानीय लोग खुलकर मैदान में आए हैं केदारनाथ मंदिर के परिसर में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है. केदारनाथ में जगह-जगह देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. तीर्थ स्थान के स्थानीय लोग ने गांवों में सरकार और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुतला फूंका जा रहा हैं.

केदारनाथ निवासी के समाज के लोग बोर्ड के विरोध में मंदिर परिसर में ही उपवास पर बैठ गए हैं. केदारनाथ निवासियों  ने सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि यदि इस बोर्ड को जल्द भंग नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा निवासियों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड का गठन उनके हक के साथ खिलवाड़ करने के लिए किया गया है.

निवासी यह भी कह रहे हैं कि तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनते ही बोर्ड के गठन पर फिर से विचार करने की बात कही थी लेकिन पुनर्विचार की बजाए अब बोर्ड का विस्तार किया जा रहा है. इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और यह भी कहा कि जब तक बोर्ड को भंग नहीं किया जाता, तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा.

अभी तो सिर्फ सांकेतिक उपवास में किया जा रहा  यदि सरकार बोर्ड भंग करने का फैसला जल्द नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *