February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएम,एसएसपी और विधायक ने कारगिल के शहीदों को किया नमन

रुद्रपुर- सन 1999 मे हुए कारगिल युद्ध के शहीदो की स्मृति मे कारगिल दिवस को जनपद भर मे शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल एवं युवा भवन मे आयोजित हुए। पुलिस लाइन सहित स्मारक स्थल पर जिलाधिकारी डा- नीरज ऽैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा- सदानन्द दाते, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, अपर जिला अधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, विभिन्न विभागो के अधिकारियो, जनप्रतिनिधियो व भूतपूर्व सैनिको द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जनपद के हवलदार पदम राम व राइफलमैन अमित नेगी के चित्रे पर पुष्पचक्र अर्पित किये। तद्उपरान्त युवा भवन मे देश भत्तिफ़ पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन मे पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा- नीरज ऽैरवाल ने कारगिल दिवस के शहीदो को नमन करते हुए कहा कि जिन वीर सैनिको ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन्हें याद करने के साथ उनकी कुर्बानी के बारे मे भी सोचे। उन्होंने कहा वीर शहीदो के परिवारो के प्रति हमारा जो दायित्व बनता है, उसे पूरा किया जाए। उन्होने कहा हर आम व्यत्तिफ़ वीर शहीद परिवारो की समस्याओ को जाने व उनके निस्तारण को आगे आये यही वीर शहीदो को सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होने कहा भ्रष्टाचार हमारे देश को ऽत्म कर रहा है हमे इस पर जरूर वार करना चाहिए। उन्होने कहा जो भी भूतपूर्व सैनिक समाज सेवा का कार्य करना चाहते है, वे आगे आये प्रशासन तत्परता से उनका सहयोग करेगा। उन्होंने कहा देश प्रेम की भावना सभी मे जागृत होनी चाहिए, हमे जो जिम्मेदारियां दी गयी है, हम यदि अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन सही ढंग से करे सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा शहीदो के कारण ही हमे आजादी का यह स्वच्छ वातावरण मिला है। हम सभी को देश के प्रति समर्पण का भाव जिन्दा रऽना होगा। उन्होने कहा सैनिक कठिन परिस्थितयो मे भी सीमाओ पर देश की रक्षा कर रहे है, हम उनके परिजनो को सम्मान दे साथ ही सैनिको का कोई भी कार्य हो उसे प्राथमिकता से पूर्ण करे। जिला सैनिक कल्याण के दर्शन कुमार पंत व संचालक राजबहादुर शर्मा ने सन् 1999 मे हुए कारगिल युद्ध के कारणो एवं कारगिल मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए कारगिल युद्ध को जीता। उन्होने बताया इस युद्ध मे देश के 527 जवान शहीद हुए जिसमे प्रदेश के 75 व जनपद के 02 जवान शामिल है। इस युद्ध मे देश के 1363 जवान घायल हुए। उन्होने बताया कि इस युद्ध मे शहीद हुए जवानो की स्मृति मे प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस अवसर पर वीर नारी हेमलता आर्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रा-बा-इंका रूद्रपुर, आर्य कन्या इण्टर कालेज, जनता इण्टर कालेज व गुरूनानक इण्टर कालेज के छात्र-छात्रओ द्वारा देशभत्तिफ़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम मे मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, अन्जू भुîóी, कमलेन्द्र सेमवाल, डीडी उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *