Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: पिथौरागढ़ में पांच बच्चों की नदी में डूबने से मौत

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ जिले में नदी में एक साथ नहाने के लिये गये गांव के पांच बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। ग्रामाीणों ने डूबे हुए पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के सेराघाट में गणाई गंगोली से नहाने गए पांच किशोर नदी में डूब गए। जानकारी मिली है कि नहाने आए सभी बच्चे गणाई गंगोली के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के रहने वाले हैं। इसकी सूचना स्थानीय विधायक मीना गंगोला को लगी वह मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *