Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने पकड़ा सट्टा किंग

हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टे/जुआ के विरु( चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी महोदय हल्द्वानी के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैधरी कालौनी, चक्की वाली गली, गौजाजाली उत्तर से चैधरी कालौनी, गौजाजाली उत्तर, निवासी सट्टा किंग को अशोक उर्फ जोजो को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची,पेन, गत्ता और 24 हजार 950 रुपये की नगदी बरामद की गयी। पकड़ा गया अशोक उर्फ जोजो पूर्व में भी अवैध सट्टे के कारोबार में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है। पकड़ने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई संजय बोरा कांस्टबल इमदाद हुसैन आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *