Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संविदा कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री पांडे को सौंपा ज्ञापन

गदरपुर । 9 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन एच एम के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ उपेंद्र रावत के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के ग्राम संतोष नगर स्थित कैंप कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और उनका अभिलंब निराकरण कराए जाने की मांग की। डाॅ उपेंद्र रावत ने संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के निराकरण के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कर उचित समाधान कराया जाएगा। इस दौरान आयुष बिंग के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ ओमकार नाथ ओझा, रिजवान अहमद, धर्मेंद्र मल्ल, रविंदर सिंह नेगी, सोनिया बैध, विमला एवं अंजली रौतेला आदि साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *