Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने किया नौ विधानसभाओं में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

रूद्रपुर। एक दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मेडिकल कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले की नौ विधानसभाओं में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास ओर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 214 लाख लागत के नानकमत्ता झनकट मोटर मार्ग, खटीमा अंतर्गत 268 लाख लागत के छिनकी झनकट मोटर मार्ग, सितारगंज में 290 लाख लागत के मोटर मार्ग, गदरपुर अंतर्गत 306 लाख लागत से दिनेशपुर मटकोटा हल्द्वानी मोटर मार्ग, रूद्रपुर में 242 लाख लागत से काशीपुर बाईपास और कलेक्टेªट कैम्पस मार्ग सहित कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। जबकि जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन का शुभारम्भ करने के साथ ही सीएम ने बाजपुर में 82 लाख लागत के पीएसए औक्सीजन प्लांट सहित कई अन्य विकास कार्याें का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति को थमने नहीं दिया जायेगा। प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *