Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मृतक आश्रितों को कैबिनेट मंत्री पाण्डेय ने सौंपे चैक

गूलरभोज। 1 सप्ताह पूर्व ईटों के ढेर के नीचे दबकर अपनी जान गवाने वाले श्रमिक परिवारों के आश्रितों को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा सहायता राशि के चेक सौंपे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 20 मई को ग्राम रामपुरा काजी में ईंटों के ढेर के नीचे दबकर रुद्रपुर निवासी मुकेश कुमार एवं शंकर नामक श्रमिकों की असामयिक मौत हो गई थी। श्रमिकों की असामयिक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया था क्योंकि मृतक श्रमिक अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। श्रमिक परिवारों की माली हालत के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के प्रयासों से हादसे में मृत श्रमिक मुकेश कुमार की पत्नी ज्ञानवती एवं शंकर की पत्नी नन्ही देवी को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा अपने ग्राम संतोष नगर स्थित कैंप कार्यालय पर चार चार लाख रुपए की धनराशि वाले चैक प्रदान किए गए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव नरेश शाह, अनादि रंजन मंडल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरमेल सिंह, महेश प्रसाद, बाबू सिंह तोमर, सर्वेश कुमार सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *