Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उपकारागार में बंद कैदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच के आदेश

काशीपुर। पोक्सो एक्ट के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में निरु( कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र रघुवर दयाल की अभिरक्षा में हुई मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। कल 31 मई को अपराहन 1ः30 बजे हल्द्वानी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह मृतक पत्नी भारती से इस बारे में गहन पूछताछ करते हुए उसके बयान दर्ज करेंगे। इस आशय की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थानाध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है। ज्ञातव्य है कि कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र रघुवर दयाल को गाली गलौज मारपीट व पोक्सो एक्ट के तहत बीते 4 मार्च को को गिरफ्तार कर कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा अगले दिन राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया। 2 दिन बाद अभिरक्षा में हल्द्वानी उप कारागार में बंद प्रवेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रवेश कुमार की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने जेल प्रशासन समेत पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सुनवाई के दौरान नैनीताल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हल्द्वानी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं इसी के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश की प्रति संबंधित थानाध्यक्ष को भेजते हुए मृतक पत्नी को कल 1ः30 बजे अपने कार्यालय में बयानों के लिए तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *