Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चेकिंग के दौरान हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली के एसआई अनिल आर्य व मनोज कुमार पुलिस बल के साथ लखनपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे इसी बीच उन्हें एक व्यक्ति आता वह दिखाई दिया लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 10 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी भूपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सराईखेत जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है तथा वर्तमान में राम नगर के मोहल्ला शांति कुंज गली नंबर 6 में किराए के मकान में रहता था कोतवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत, गगन भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *