Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाबा रामदेव के खिलाफ युंका कार्यकर्ता हुए मुखर

रुद्रपुर/किच्छा। युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एवं वार्ड 2 ट्रांजिट कैंप के पार्षद राजेंद्र निषाद मोनू के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामदेव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर गांधी पार्क में उनके पुतले का दहन कर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर अपने संबोधन में राजेंद्र निषाद ने कहा कि रामदेव ने जिस प्रकार से एलोपैथिक चिकित्सा प(ति पर उंगली उठा कर एलोपैथी वैज्ञानिकों तथा इससे जुड़े चिकित्सकों का अपमान किया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि रामदेव अहंकार की चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं और उनके अहंकार का अंत शीघ्र निश्चित है। मोनू ने कहा कि रामदेव का अहंकार इस बात से भी स्पष्ट होता है कि वह सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि किसी के बाप की हिम्मत नहीं कि वह उन्हें गिरफ्तार कर सके। ऐसा कहकर रामदेव भारतीय संविधान का भी अपमान करने से पीछे नहीं रह रहे। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ संपूर्ण देश में एक स्वर से आवाज उठानी होगी ताकि एलोपैथिक चिकित्सा का सम्मान सुरक्षित रहे। मोनू ने कहा कि विश्व एवं भारत देश में आयुर्वेद चिकित्सा सैकड़ों वर्ष पुरानी है इससे जुड़े वैज्ञानिकों पर चिकित्सकों द्वारा कभी भी एलोपैथी चिकित्सा पर कभी उंगली नहीं उठाई गई। लेकिन आज रामदेव ने अहंकार भरी आवाज में एलोपैथिक चिकित्सा को ललकारा है। रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कड़ा विरोध व्यक्त किया गया है। अब समय आ गया है कि रामदेव के खिलाफ देशवासियों को एकजुट होना होगा। योग विद्या के नाम पर रामदेव स्वयं को विश्व का सबसे बड़ा व्यक्ति मानने लगे हैं। पार्षद मोनू ने कहा कि रामदेव को गिरफ्तार कर उनके विरु( कड़ी कार्रवाई की जाये। पुतला फूंकने एवं धरना देने वालों में रितेश अग्रवाल, धर्मवीर चैहान, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु, प्रदेश सह संयोजक राघव सिंह, फेज राजखान, प्रेमपाल प्रजापति, यशपाल चैहान, आफताब खान, गोविंद, मोनू कश्यप व राजेश शर्मा आदि शामिल थे। किच्छा- युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के आ“वान पर और जिला उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी के नेतृत्व में बाबा रामदेव के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। जिलाउपाध्यक्ष रिजवान अंसारी ने कहा कि पूरे देश में डाॅक्टर्स, कोरोना यो(ा कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे और लाला रामदेव उन्हे बदनाम कर रहे। उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रहे। सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार का उन्हे संरक्षण प्राप्त है। उन्हें बाबा रामदेव नही लाला रामदेव कहना उचित होगा। अपना प्रोडक्ट नही बिक रहा जिसके कारण वह एलोपैथी को गालियां दे रहे हैं। युवा कांग्रेस आयुर्वेद के खिलाफ नहीं है बल्कि लाला रामदेव के खिलाफ है। जब तक देश से माफी नहीं मांगेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सुमित्तर भुल्लर ने कहा देश सेवा के नाम पर कोरोना यो(ाओं को बदनाम करना बंद करें। बिना सरकार के रामदेव कुछ नही कर सकते। जो भी कोरोना यो(ाओं के खिलाफ षडड्ढंत्र करेगा उसके खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार को रामदेव के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करना चाहिए। इस अवसर पर विक्रम कोरंगा,फिरदोस सलमानी, विधानसभा अध्यक्ष शोएब अहमद,नाजिम अंसारी,बाबू कोली , अरुण कोली वाहिद हुसैन,जीशान अहमद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *