Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हनुमान मंदिर से चोरी हुआ 51 किलो का घंटा बरामद, दो दबोचे

रूद्रपुर । बीते दिनों किच्छा रोड स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुआ 51 किलो का घंटा रम्पुरा चैकी पुलिसने बरामद कर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें 24 मई की रात्रि अज्ञात चोरों ने किच्छा रोड हनुमान मन्दिर से 45 हजार कीमत का 51 किलो का घण्टा चोरी कर लिया था। घटना से आस पास के लोगों में रोषप्त था। घटना धार्मिक स्थल से जुड़े होने के कारण निरीक्षक बिजेन्द्र शाह ने घटना को गंभीरता से लिया अधीनस्थों को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये। छानबीन में जुटी रम्पुरा चैकी पुलिस ने बीती रात मामले में दो अभियुक्तों शाहरुख और सलमान पुत्र गण नन्हे निवासी खेड़ा को गिरफ्तार कर चोरी किया गया घंटा बरामद कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा करने पर हनुमान मंदिर कमेटी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को सम्मानित किया। खुलासा करने वालीटीम में चैकी प्रभारी अनिल जोशी,एसआई मनोज जोशी, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *