Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती की संदिग्ध हालातों में मौत,परिजनों ने किया दाह संस्कार

रूद्रपुर। रम्पुरा में एक युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। परिजनों ने आनन फानन में दिन निकलने से पहले ही शव का दाह संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रम्पुरा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात मौत हो गयी। पता चला है कि सुबह दिन निकलने से पहले ही परिजनों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर किसी ने 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी जिस पर पुलिस ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका को अकसर दौरे पड़ते थे, बीती रात उसकी तबियत अधिक खराब हो गयी और उसका निधन हो गया। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है। सीओ अमित कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *