February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बुकसेलर की दुकान में आग से लाखों की क्षति

हल्द्वानी। बुकसेलर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। सूचना पर दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। जानकारी के मुताबिक धान मिल चैराहे पर स्थित बुक सेलर की दुकान में अचानक आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहे। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मोके पहुंची और आग को काबू किया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *