Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान में भड़की आग से लाखों का नुकसान,गत्ते से लदा कैंटर आग की भेंट चढ़ा

किच्छा। पुरानी गल्ला मंडी में अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुॅची पुलिस सहित व्यापारियो ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग के विकराल रुप धारण करने के चलते दुकान में रखा सारा सामान जलकर रखा हो गया। जानकारी के अनुसार पुरानी गल्ला मंडी स्थित बलवंत छाबड़ा पुत्र रहमन दास, भूरा पुत्र जमालउलहक दोनांे की दुकान है। बताया जाता है कि अपराहन बलवंत छाबड़ा की दुकान में अज्ञात कारणो से आग लग गयी। जिसके बाद आनन फानन में पहुॅची मंडी निवासी एवं पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग के विकराल रुप धारण करने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। वही दूसरी ओर सूचना के बाद भी दमकल वाहन न पहुॅचने के कारण आग ने पास की दुकान को भी अपनी चपेट में लिया। खबर लिखे जाने तक वाहन मौके पर नही पहुॅच पाया था।

गत्ते से लदा कैंटर आग की भेंट चढ़ा
रुद्रपुर। गंगापुर रोड पर गद्दे से लदे एक कैंटर में आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया तब तक लाखों का गत्ता और कैंडर बुरी तरह जल चुका था। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। गंगापुर रोड पर हीरो शोरूम के पास ही साबरी मासूमी इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। यहां पर गत्ते से लदे कैंटर में अचानक आग भड़क गयी। देखते ही देखते ट्रक में लदा लाखों का गत्ता सहित ट्रक धूूंधूं कर जलने लगा। गोदाम स्वामी ने तत्काल फायर विग्रेड को सूचना दी जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने बताया कि अचानक साइलेंसर में चिंगारी उठने से वाहन में आग लग गई। गोदाम स्वामी ने अग्निकाण्ड में करीब आठ लाख की क्षति होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *