February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से पिता पुत्र सहित पांच की मौत

चमोली । बदरीनाथ हाईवे पर विवाह समारोह से लौट रही एक कार गहरी खाई में गिर गयी। हादसे मंे पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर खाई से सभी शवों को बाहर निकाला। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से आगे पाखी के पास स्विफ्ट डिजायर कार शनिवार रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया कि परिवार के ये सभी लोग जोशीमठ से शादी समारोह में शामिल होने के लिए छिनका ;चमोलीद्ध गए हुए थे। रात के समय ये लोग वापस लौट रहे थे। )षिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे यह हादसा हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद सुबह पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और खाई से पांच शवों को बाहर निकाला। हादसे में मरने वालों की पहचान प्रताप नैथवाल ;50 वर्षद्ध पुत्र भवान दास निवासी कोड़िया, नीति;चमोलीद्ध, रजत नैथवाल ;23 वर्षद्ध पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल ;22 वर्षद्ध पुत्र बसंत नैथवाल, गणेश ;29 वर्षद्ध गमशाली, शैलेंद्र ;32द्ध निवासी जोशीमठ के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *