February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: चलती बस में मोबाईल की बैटरी फटने से युवक की मौैत

पौड़़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सुबह करीब 5 बजे कोटद्वार से 9 यात्रियों को लेकर पौड़ी के लिए रवाना हुई । बस में अचानक तेज विस्फोट हुआ। चलती बस में मोबाईल की बैटरी फटने से थलीसैंण के ग्राम कोटा निवासी शिव सिंह के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। बस चालक सुनील कुमार ने बस रोक जैसे ही पीछे की ओर नजर दौड़ाई तो बस की आखरी सीट पर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हालत में पड़ा था। बस की खिड़की का शीशा भी टूटा हुआ था। बस चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद गुमखाल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस को सभी यात्रियों समेत कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त प्रखंड थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम कोटा (चोपराकोट) निवासी शिव सिंह के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *