February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वृद्ध की संदिग्ध मौत,कोरोना होने की आशंका

रूद्रपुर । संदिग्ध परिस्थतियों में एक वृद्ध की मौत हो गयी। मौत का कारण कोरोना संक्रमण होने की चर्चा है। फुलसुंगा निवासी 72 वर्षीय एक व्यक्ति की 11 अप्रैल को तबियत बिगड़ गयी थी। जिस पर परिजन उसे राम मूर्ति अस्पताल ले गये। दो दिन बाद परिजन वृद्ध को रूद्रपुर के सरकारी अस्पताल ले आये। यहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। चर्चा है कि वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *