February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी कोरोना पाॅजीटिव

देहरादून। कोरोना संक्रमण की तेज हो रही रफ्तार के बीच अब उत्तराखण्ड के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी में भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी। साथ ही सभी से एहतियात बरतने की अपील की। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद ही इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जो भी लोग उनके संपर्क में आए, वो अपनी जांच करा लें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना प्रभाव बढ़ रहा है। सभी लोग अपना ख्याल रखें। वहीं उत्तराखण्ड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर में 1334 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 36 हजार, 432 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 35098 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *