अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी,चालक घायल
रूद्रपुर। काशीपुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की है। कार संख्या यूके 05एआर 3992 आज सुबह इंदिरा चैक से काशीपुर की तरफ जा रही थी। गावा चैक पर तेज रफ्तार कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार बेकाबू होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयीं इसी बीच पास ही चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
