February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मतुआ धर्मप्रचारक राजेश्वर गोस्वामी का आकस्मिक निधन,शोक की लहर

रुद्रपुर,24 जुलाई। मतुआ धर्मप्रचारक राजेश्वर गोस्वामी का गतरात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। हजारों भक्तों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 80 वर्षीय मतुआ धर्मप्रचारक राजेश्वर गोस्वामी यहां किच्छा रोड पर स्थित सच्चिदानंद जनकल्याण आश्रम के संचालक थे। इस आश्रम की स्थापना उन्होंने वर्ष 1976 में की थी। इस आश्रम में शक्तिफार्म, पीलीभीत, बिहार, दिनेशपुर, स्वर्गफार्म, छत्तीसगढ़, कोलकाता, मध्य प्रदेश, अण्डमान निकोबार समेत तमाम स्थानों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिवंगत राजेश्वर गोस्वामी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगे थे। उनकी देखरेख में कई निर्धन और अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाई जा रही थी। उनके सानिध्य में प्रतिवर्ष दुर्गापूजा और हरिचांद ठाकुर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता था। वह गौसेवक भी थे। पिछले कुछ दिनों से वह पीलीभीत में अपने एक भक्त के निवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने गये थे। शनिवार रात धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी थोड़ी देर बाद उन्होंने शरीर त्याग दिया। आज उनके निधन का समचार मिलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *