February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना की रफ्तार से सख्त पाबंदियां,देहरादून में आज से नाइट कर्फ्यू

देहरादून। देश में आज कोरोना के रिकाॅर्ड 1.45 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  उत्तराखंड में तीरथ कैबिनेट में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया।देहरादून नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार नगर निगम देहरादून और छावनी परिषद गढ़ी कैंट क्लेमेंटटाउन में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि आवागमन पर बैन रहेगा। वहीं नाइट कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं फल सब्जी दूध पेट्रोल और गैस आपूर्ति से जुड़े हुए वाहनों को आवागमन में छूट मिलेगी। संक्रमण की दूसरी लहर ने राज्यों को सख्त पाबंदियां थोपने पर मजबूर कर दिया है। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे तथा इनसे जुड़े हुए कार्मिक व मजदूरों के आवागमन में छूट रहेगी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को संबंधित औद्योगिक इकाई का पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर आने जाने में छूट रहेगी। महाराष्ट्र सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए वीकेंड लाॅकडाउन का एलान किया है। राजस्थान के 9 शहरों और कर्नाटक ने सात जिलों में नाइट कफ्र्यू लगा दिया। ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ सीमा को सील करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट में कोरोना विस्पोट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लाॅकडाउन लगाया है। इसके तहत शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। चिकित्सा दुकानों और दूध केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है। आदेश में कहा गया है कि लोग फूड पार्सल लेने के लिए होटल और रेस्टोरेंट में नहीं जा सकते। छात्रों को माता-पिता के साथ परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। बिहार में सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए तीस अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। निजी दफ्तर 35 फीसद उपस्थिति के साथ ही चलेंगे, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को इससे छूट मिली है। सार्वजनिक परिवहन अपनी सिटिंग क्षमता का 50 फीसद ही इस्तेमाल करेंगे। राज्य में उन लोगों के आने पर कोई रोक नहीं है, जिन्हें कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी है। यूपी के चार जिलों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर नगर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए यहां के सरकारी व निजी कार्यालयों में अब आधे कर्मचारियों को ही दफ्तर बुलाया जाएगा। बाकी 50 फीसद कर्मचारी घर पर ही रहकर आफिस का काम करेंगे। रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों से काम लिया जाएगा। 30 अप्रैल तक इन चारों जिलों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। मध्यप्रदेश के सतना जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपने अधिकार क्षेत्र वाले चित्रकूट में लाकडाउन लगा दिया है। 60 घंटे का लाकडाउन सोमवार को पड़ रही चैत्र अमावस्या से ठीक पहले लगा है। हालांकि, सोमवार सुबह छह बजे लाकडाउन की अवधि समाप्त हो जाएगी, लेकिन अमावस्या मेले पर प्रतिबंध रहेगा। संतों ने अपील की है कोरोना से बचने के लिए भक्त घरों से ही भगवान कामतानाथ का पूजन करें। चित्रकूट नहीं आएं। उधर, उप्र क्षेत्र के चित्रकूट में भी मेला में भीड़ रोकने को लेकर तैयारी चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *